Covide-19: दिल्ली से केरल तक बढ़े कॅरोना के मामले

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क।

कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर देश में मंडराने लगा है। दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कुल 312 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। इनमें दिल्ली से 23, हरियाणा से 5, गुजरात से 33, महाराष्ट्र से 56 मामले सामने आए हैं।


राज्यवार स्थिति इस प्रकार है:


 उत्तर प्रदेश: 4

 कर्नाटक: 16

केरल: 95

तमिलनाडु: 66

 पुडुचेरी: 10

पश्चिम बंगाल और सिक्किम: 1-1 मामला


Covid- 19
Covid- 19

दिल्ली में हालात और सरकार की तैयारी:

राजधानी दिल्ली में गुरुवार तक कोरोना के 23 सक्रिय मामले सामने आ चुके हैं। इस स्थिति को देखते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद सरकारी और निजी अस्पतालों को सतर्कता बरतने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों को मास्क अनिवार्य करने और जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। डॉ. सिंह ने नागरिकों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार यह जांच कर रही है कि संक्रमित मरीज स्थानीय हैं या अन्य राज्यों से लौटे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post